Home Contacts Login
Welcome To

Govt. PG College Datia, (M.P.)

म0प्र0शासन उच्चशिक्षाविभाग द्वारा संचालित यह महाविद्यालय 1958 से शासकीय संस्थान है तदनन्त विकास के अनेक सोपानों को पार करता हुआ यह महाविद्यालय 1979-80 में स्नातकोत्तर तथा 1995-96 में स्वशासी घोषित हुआ तत्पश्चात् 1999 में जिले का अग्रणी महाविद्यालय चिहिन्त किया गया। संस्था को यूजीसी अधिनियमि के तहत् 12वी तथा 2-एफ में मान्यता प्राप्त है तथा यूजीसी द्वारा समस्त वित्तीय सहायता प्राप्त है।

Content on this page requires a newer version of Adobe Flash Player.

Get Adobe Flash player

नमस्ते
Courses
Teaching Staff
Supporting Staff
Achievements
Requirement
Career Guidance
Download
Online Admission
Tender
Useful Link
Mandatory Disclosure
Fixed Assets Details
Right to Information
Photo Gallery
Govt. Postgraduate College Datia, (M.P.)
म0प्र0शासन उच्चशिक्षाविभाग द्वारा संचालित यह महाविद्यालय 1958 से शासकीय संस्थान है तदनन्त विकास के अनेक सोपानों को पार करता हुआ यह महाविद्यालय 1979-80 में स्नातकोत्तर तथा 1995-96 में स्वशासी घोषित हुआ तत्पश्चात् 1999 में जिले का अग्रणी महाविद्यालय चिहिन्त किया गया। संस्था को यूजीसी अधिनियमि के तहत् 12वी तथा 2-एफ में मान्यता प्राप्त है तथा यूजीसी द्वारा समस्त वित्तीय सहायता प्राप्त है। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रयायित परिषद् (नैक) द्वारा 2006 में निरीक्षण उपरांत बी ग्रेड प्रदान किया तथा पुनः प्रत्यायन हेतु एस.एस.आर.तैयार करके भेजा जा रहा है। महाविद्यालय परिसर लगभग 10 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फैला हुआ है तथा लगभग 3 एकड़ क्षेत्रफल में महाविद्यालय का छात्रावास है।

यह विज्ञान, कला, वाणिज्य व विधि संकाय में स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं वाला जिले का एकमात्र महाविद्यालय है जिसमें शैक्षणिक व अशैक्षणिक परिवार में लगभग 84 स्वीकृत पद हैं जिनमें से लगभग 12 पद रिक्त हैं इस सत्र में स्नातक व स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के विभिन्न संकायों में लगभग 1702 छात्र/छात्राओं ने प्रवेश लिया तथा महाविद्यालय में नियमित छात्र/छात्राओं की संख्या 4000 है शासन द्वारा महाविद्यालय को सत्र 2008-09 उत्कृष्ट महाविद्यालय के रूप में विकसित करने के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतिप्रदान की गई है यूजीसी द्वारा गठित रिव्यू समिति द्वारा स्वशासी व्यवस्था में अभिवृद्वि हेतु 01 व 02 मार्च को महाविद्यालय का निरीक्षण किया जा चुका है। महाविद्यालय में पूर्णरूप से कम्प्यूटरीकृत लाईब्रेरी है जिसमें एन-लिस्टिंग सुविधा प्राप्त है। इस सत्र से महाविद्यालय में जनभागीदारी स्ववित्तीय व्यवस्था के अन्तर्गत म.प्र.शासन व जीवाजी विश्वविद्यालय से छः नवीन पाठ्यक्रमों को प्रथम सेमेस्टर से प्रारम्भ करने की अनुमति प्राप्त हुई है यह पाठ्यक्रम माईक्रोबाॅयोलोजी, बाॅयोटेक्नाॅलोजी तथा कम्प्यूटर साइन्स बी.एससी.प्रथम सेमेस्टर में, बी.काॅम. कम्प्यूटर एप्लीकेशन, बी.ए.कार्यात्मक अंग्रेजी तथा एम.ए.भूगोल है।